लाइव न्यूज़ :

प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार संपन्न

By भाषा | Updated: April 17, 2021 21:14 IST

Open in App

लंदन, 17 अप्रैल ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप का शनिवार को विंडसर कैसल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंत्येष्टि समारोह में उनकी पत्नी एवं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्यों के एक छोटे समूह का नेतृत्व किया।

अंत्येष्टि के समय उन भजनों और सिद्धांतों का पाठ किया गया जो राजपरिवार के दिवंगत सदस्य ने अपने लिए खुद ही चुने थे और जिनमें उनकी पत्नी एलिजाबेथ द्वितीय, ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल की सेवा में उनकी “अटूट निष्ठा” की झलक दिखी।

शनिवार को स्थानीय समयानुसार अपराह्न तीन बजे एक मिनट के राष्ट्रीय मौन के साथ आधिकारिक रूप से विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में आधिकारिक रूप से शुरू हुआ यह समारोह बिना किसी उपदेश के एक धार्मिक कार्यक्रम जैसा रहा जो ड्यूक ने खुद चाहा था।

बीते शुक्रवार को 99 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

इससे पहले, बकिंघम पैलेस ने शनिवार को एक बयान में कहा, “अंतिम संस्कार की व्यवस्था पर अपने जीवनकाल में ही ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग ने सहमति जताई थी जिसमें ड्यूक के सैन्य प्रभाव व व्यक्तित्व की झलक मिलती है।”

समारोह के अंत में ड्यूक का ताबूत उनके अंतिम आराम स्थल ले जाया गया।

एलिजाबेथ ने इस दौरान काली ड्रेस पहन रखी थी और वह शवयात्रा में राजकीय बेंटले कार में सवार थी। उनके पीछे राजपरिवार के अन्य सदस्य पैदल चल रहे थे। चैपल पहुंचने पर एलिजाबेथ महामारी के चलते भौतिक दूरी संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वहां बैठीं।

फिलिप के अंतिम संस्कार के समय विंडसर के डीन ने कहा, : “हम साहस, भाग्य और विश्वास के जरिये हमारी महारानी, राष्ट्र और राष्ट्रमंडल की सेवा के प्रति उनकी अटूट निष्टा से प्रेरित हैं।”

ड्यूक का ताबूत लैंड रोवर कार में ले जाया गया जो कभी उन्होंने खुद डिजाइन की थी। उनके शव के साथ उनके बच्चे और पोते भी थे।

महारानी ने अपने दिन की शुरुआत स्कॉटलैंड में अपने दिवंगत पति के पास घास पर बैठे हुए ली गई एक तस्वीर जारी कर की।

एलिजाबेथ (94) की 73 साल पहले फिलिप से शादी हुई थी और उन्होंने उन्हें अपनी “ताकत व ठहराव” करार दिया था।

राजपरिवार के किसी भी सदस्य ने अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में ड्यूक के बारे में कुछ नहीं कहा और समूचे कार्यक्रम में सिर्फ 30 लोग शामिल हुए। उन्होंने मास्क लगाने के साथ ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन भी किया।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी हजारों अन्य लोगों की तरह टीवी पर यह कार्यक्रम देखा।

अधिकारियों ने बताया कि ताबूत पर फिलिप की रॉयल नौसेना की टोपी और तलवार पुष्प चक्र के साथ रखी थी।

सेना की ग्रेनेडियर्स गार्ड रेजिमेंट के जवानों का दस्ता उनके ताबूत को हॉल में लेकर पहुंचा।

अंतिम संस्कार में प्रिंस चार्ल्स, राजकुमारी एने, प्रिंस एडवर्ड, प्रिंस विलियम और हैरी भी शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक