लाइव न्यूज़ :

बहरीन के प्रिंस की अगुवाई वाले अंतरराष्ट्रीय दल ने माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाईयों को फतह किया

By भाषा | Updated: May 11, 2021 11:30 IST

Open in App

काठमांडू, 11 मई बहरीन रॉयल गार्ड का 16 सदस्यीय दल माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई को फतह करने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय दल बन गया है। इस दल की अगुवाई प्रिंस मोहम्मद हमद मोहम्मद अल खलीफा ने की।

रॉयल गार्ड ऑफ बहरीन, बहरीन सेना की इकाई है।

हिमालयन टाइम्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह दल मंगलवार की सुबह पर्वत की चोटी पर पहुंचा।

इस पर्वतारोहण का आयोजन करने वाली समिति सेवन समिट ट्रैक्स के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने बताया कि दल स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे से पौने सात बजे के बीच पर्वत की चोटी पर था।

पर्यटन विभाग में निदेशक मीरा आचार्य ने बताया कि माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई पर पहुंचने वाला यह पहला अंतरराष्ट्रीय दल है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष नेपाल और चीन ने विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत की संशोधित ऊंचाई 8,848.86 मीटर बताई थी जो भारत द्वारा 1956 में नापी गई ऊंचाई से करीब 86 सेंटीमीटर अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला