प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल छोड़ेंगे ब्रिटेन का शाही पद, इंस्टाग्राम पर बताया क्यों लिया ये फैसला

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 9, 2020 05:49 IST2020-01-09T05:49:28+5:302020-01-09T05:49:28+5:30

मई 2018 में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी हुई थी जिसके बाद दोनों को ससेक्स के ड्यूक और डचेस का खिताब दिया गया था।

Prince Harry, Meghan to step back as 'senior members' of royal family | प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल छोड़ेंगे ब्रिटेन का शाही पद, इंस्टाग्राम पर बताया क्यों लिया ये फैसला

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल छोड़ेंगे ब्रिटेन का शाही पद, इंस्टाग्राम पर बताया क्यों लिया ये फैसला

Highlightsप्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने सोशल मीडिया  इंस्टाग्राम पर साझा बयान जारी कर इसका ऐलान किया है।वर्तमान में प्रिंस हैरी ब्रिटिश राज सिंहासन के लिए छठे नंबर पर हैं।

महारानी एलिजाबेथ के पोते और ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी अमेरिकन पत्नी डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल शाही परिवार के वरिष्ठ पद को छोड़ने का फैसला किया है। इसका ऐलान  प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने सोशल मीडिया  इंस्टाग्राम पर साझा बयान जारी कर किया है। प्रिंस हैरी और मेगन ने लिखा है कि वह अपने  शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य के पद से अलग हो रहे हैं और अब आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के लिए काम करेंगे।

इंस्टाग्राम के पोस्ट में  प्रिंस हैरी और मेगन द्वारा जारी किए गए बयान में लिखा है, 'कई महीनों की आंतरिक चर्चा के बाद, हमने इस साल एक प्रगतिशील नई भूमिका को शुरू करने के लिए एक बदलाव करना चाहते हैं। हम राजपरिवार के 'वरिष्ठ' सदस्यों के पद को छोड़ते हैं। महारानी (एलिजाबेथ), कॉमनवेल्थ और सहायकों के प्रति अपना कर्तव्य जारी रखते हुए अब हम यूनाइटेड किंगडम और उत्तरी अमेरिका के बीच अपना टाइम स्पेंड करने की योजना बना रहे हैं। हम अपनी महारानी रानी का पूरा समर्थन करते हुए आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना चाहते हैं।'

मई 2018 में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी हुई थी जिसके बाद दोनों को ससेक्स के ड्यूक और डचेस का खिताब दिया गया था। मई 2019 में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल को पहली संतान हुई। कपल नेअपनी पहली संतान आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर को जन्म दिया था।

Web Title: Prince Harry, Meghan to step back as 'senior members' of royal family

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे