प्रिंस हैरी-मेगन की शादी तय, इस तारीख में होंगे एक-दूजे के

By IANS | Updated: December 16, 2017 10:33 IST2017-12-16T10:31:20+5:302017-12-16T10:33:02+5:30

प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल अगले साल 19 मई को शादी करेंगे। केंसिंग्टन पैलेस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

 Prince Harry-Megan's wedding will be fixed, this date will be one-two | प्रिंस हैरी-मेगन की शादी तय, इस तारीख में होंगे एक-दूजे के

prince harry

प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल अगले साल 19 मई को शादी करेंगे। केंसिंग्टन पैलेस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
इस जोड़े ने पिछले महीने अपनी सगाई की पुष्टि करते हुए कहा था कि विवाह समारोह विंडसर कैसल के जॉर्ज चैपल में होगा। 

बीबीसी के मुताबिक, शाही परिवार, संगीत, फूल, रिसेप्शन और अन्य सेवाओं के लिए भुगतान करेगा।  प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल वर्ष 2016 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों एक जोड़े के रूप में सितंबर को पहली बार सार्वजनिक तौर पर सामने आए थे।

इससे पहले 28 नवंबर को हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स ने कहा था कि 2018 में हैरी और 36 वर्षीय मार्केल विवाह कर सकते हैं। शाही परिवार को इसकी जानकारी दे दी गई है। 2016 में हैरी और मार्केल पहली बार मिले थे।

ब्रिटिश राजसी शासन के लिए 5वें नंबर के 33 वर्षीय हैरी और मेगन 19 मई को विंडसर के सेंट जार्ज चैपेल में विवाह बंधन में बधेंगे। शादी से पहले मेगन का बपतिस्मा होगा। 

Web Title:  Prince Harry-Megan's wedding will be fixed, this date will be one-two

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे