लाइव न्यूज़ :

राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल सोशल मीडिया को कहेंगे अलविदा : खबर

By भाषा | Updated: January 10, 2021 19:45 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 10 जनवरी ब्रिटेन के राजकुमार ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ हैरी और उनकी पत्नी ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन मर्केल ने सोशल मीडिया को छोड़ने का फैसला कर लिया है जिससे वह अमेरिकी में अपनी भूमिकाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

अखबार ‘द संडे टाइम्स’ के मुताबिक पिछले साल अपने एक साल के बेटे के साथ कहीं और बसने के मद्देनजर आधिकारिक शाही दायित्वों से अपने कदम पीछे खींचने वाला यह दंपत्ति अब ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल नहीं करेगा।

कार्यकारी शाही सदस्यों के तौर पर इंस्टाग्राम पर दोनों के एक करोड़ से ज्यादा फालोअर हैं। हैरी और मर्केल ने अमेरिका में अपनी नई “प्रगतिशील भूमिका” के तहत कथित तौर पर सोशल मीडिया को खारिज किया है।

दंपत्ति के एक करीबी सूत्र ने अखबार को बताया कि उनकी अपने नए आर्चवेल फाउंडेशन के लिये सोशल मीडिया के इस्तेमाल की “कोई योजना नहीं” थी और व्यक्तिगत क्षमताओं में भी उनके इन मंचों पर वापस आने की “संभावना बेहद कम” है।

ऐसा समझा जाता है कि सोशल मीडिया पर “नफरत” से सामना होने के कारण उनका इससे मोह भंग हुआ। पूर्व अभिनेत्री मेगन मर्केल ने ऑनलाइन ट्रोलिंग के बेहद बुरे अनुभव का पहले जिक्र भी किया था।

राजकुमार हैरी के साथ 2018 में शादी से पहले 39 वर्षीय अभिनेत्री सोशल मीडिया पर दमदार मौजूदगी रखती थीं और इंस्टाग्राम पर उनके 19 लाख फालोअर थे तो ट्विटर पर साढ़े तीन लाख लोग उन्हें फॉले करते थे जबकि उनके फेसबुक पेज को आठ लाख से ज्यादा ‘लाइक्स’ मिल चुके थे।

मर्केल की एक लाइफस्टाइल वेबसाइट और ‘द टिग’ नाम का ब्लॉग भी था।

राजकुमार हैरी (36) से प्रेम प्रसंग शुरू होने के बाद उन्होंने हालांकि इन्हें बंद कर दिया और दंपत्ति ने मिलकर एक संयुक्त इंस्टाग्राम बनाया। शाही दायित्वों से अलग होने के फैसले के बाद समझौते के तहत उन्हें इस अकाउंट को बंद करना पड़ा।

अखबार की खबर के मुताबिक, सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के बजाए दंपत्ति ऑनलाइन वीडियो और टेलीविजन पर पेशकश के जरिये अपने प्रचार कार्यों को जारी रखने के इच्छुक हैं। हालांकि वे ऐसा कुछ चुनिंदा प्रकाशकों और आर्कवेल वेबसाइट के जरिये ही करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला