लाइव न्यूज़ :

प्रिंस चार्ल्स ने जलवायु परिवर्तन के खतरों को लेकर आगाह किया

By भाषा | Updated: October 23, 2021 20:25 IST

Open in App

लंदन, 23 अक्टूबर (एपी) प्रिंस चार्ल्स ने ब्रिटेन में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में नेताओं के जुटने से कुछ दिन पहले दुनिया को आगाह किया है कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिये हमारे पास एक ''खतरनाक तथा संकरी'' खिड़की है।

चार्ल्स (71) ने कहा कि ग्लासगो में 31 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा सम्मेलन सम्मेलन दर्शाता है कि ''बहुत लंबे समय के बाद'' जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता का नुकसान ''दुनिया के लिए सबसे महत्वपूर्ण'' है।

लंबे समय तक पर्यावरणविद रहे चार्ल्स ने 'सऊदी ग्रीन इनिशिएटिव फोरम' के लिये अपने रिकॉर्डेड संदेश में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने "इस बात को स्पष्ट किया है कि मानव स्वास्थ्य, ग्रह का स्वास्थ्य और आर्थिक स्वास्थ्य मौलिक रूप से परस्पर जुड़े हुए हैं।"

उन्होंने कहा, '' अब हमारे पास टिकाऊ भविष्य की नींव रखते हुए दुनिया को फिर से हरा-भरा बनाने के अवसर के तौर पर एक खतरनाक और संकरी खिड़की है।''

स्कॉटलैंड में इस महीने के अंत में आयोजित दो सप्ताह के संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में लगभग 200 देशों के प्रतिनिधि एकत्रित होंगे। आयोजकों का कहना है कि यह कार्बन उत्सर्जन कम करने के वादों को पूरा करने के अंतिम अवसरों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना