लाइव न्यूज़ :

राजकुमार चार्ल्स ने जलवायु परिवर्तन पर अधिक प्रयास करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 18:24 IST

Open in App

लंदन, 11 अक्टूबर (एपी) ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी राजकुमार चार्ल्स ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में हर कोई अपना योगदान दे सकता है। उन्होंने नेताओं से इस मुद्दे पर ‘सिर्फ बात करने’ के बजाय अधिक प्रयास करने का आग्रह किया।

चार्ल्स ने सोमवार को प्रसारित एक साक्षात्कार में ‘बीबीसी रेडियो’ को बताया कि विश्व नेताओं को इस महीने के अंत से संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन ‘कॉप 26’ के लिए स्कॉटलैंड के सबसे बड़े शहर ग्लासगो में इकट्ठा होने पर ‘सिर्फ बात करने’ से ज्यादा कुछ प्रयास करने की जरूरत है।

यह शिखर सम्मेलन 31 अक्टूबर से 12 नवंबर तक के लिए निर्धारित है। कई पर्यावरणविदों द्वारा इस सम्मेलन को जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई को एक नया मोड़ देने का दुनिया के लिए एक आखिरी मौका बताया जा रहा है।

चार्ल्स ने कहा कि नेताओं को उस निराशा पर ध्यान देना चाहिए जिसे कई युवा अपने भविष्य के बारे में महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि वह उन जलवायु अभियान समूहों की ‘‘हताशा’’ को समझते हैं जो विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सड़कों को अवरुद्ध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कि दुनिया को जलवायु संकट को गंभीरता से लेना चाहिए।

चार्ल्स ने एबरडीनशायर में बाल्मोरल एस्टेट पर अपने घर के बगीचों में एक आर्बरेटम (वनस्पति संग्रह) बनाया है। उन्होंने कार्बन पदचिह्न को कम करने के अपने प्रयासों पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक सप्ताह में दो दिन मांस और मछली नहीं खाता हूं और मैं सप्ताह में एक दिन डेयरी उत्पाद नहीं खाता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला