लाइव न्यूज़ :

राजकुमार चार्ल्स ने भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: May 26, 2021 16:43 IST

Open in App

(एचएस राव)

लंदन, 26 मई ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स ने भारत में कोविड-19 संकट से प्रभावित हुए लोगों की मदद करने के लिए कोष इकट्ठा कर रहे भारतीय समुदाय के लोगों से कोवेन्ट्री में मुलाकात की और उनके काम की सराहना की।

‘ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट’ के शाही संस्थापक संरक्षक चार्ल्स ने मंगलवार को भारतीय समुदाय से मुलाकात की। यह भेंट मध्य इंग्लैंड के कोवेन्ट्री शहर में हुई है।

इस मौके पर ब्रिटिश तख्त के 72 वर्षीय उत्तराधिकारी ने कहा, “ मुझे आप पर और आपकी दयालुता पर गर्व है… ऐसा लगता है कि यहां ब्रिटेन में प्रवासियों के करीब-करीब सभी सदस्यों को पता है कि कोई प्रभावित है। मैं और ज्यादा समझ सकता हूं कि उनके लिए यह कितना मायने रखता है।”

पिछले महीने राजकुमार ने ‘ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट’ के जरिए ‘भारत के लिए ऑक्सीजन’ के नाम से अपील की थी ताकि भारत की मदद के लिए जरूरी कोष जुटाया जा सके।

उन्होंने कहा, “ जहां तक ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट का संबंध है, वे एक सार्थक आपातकालीन अपील करने में सक्षम हुए हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं गए हैं कि ऑक्सीजन सांद्रक भारत को मिले और ये ग्रामीण इलाकों में भेजे गए हैं जहां वास्तव में जरूरत है।”

चार्ल्स ने कहा कि मदद करने के लिए अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?