लाइव न्यूज़ :

प्रिंस एंड्रयू के वकीलों ने यौन शोषण के मुकदमे को खारिज करने संबंधी याचिका दाखिल की

By भाषा | Updated: December 29, 2021 11:11 IST

Open in App

न्यूयॉर्क (अमेरिका), 29 दिसंबर (एपी) यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे प्रिंस एंड्रयू के वकीलों ने मंगलवार को दायर याचिका में कहा कि प्रिंस पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला के मुकदमे को खारिज किया जा सकता है क्योंकि अब वह अमेरिका में नहीं रहती है।

अटॉर्नी एंड्रयू ब्रेटलर और मेलिसा लर्नर ने लिखा कि उन्हें हाल में पता चला कि वर्जीनिया गिफ्रे पिछले 17 वर्षों से ऑस्ट्रेलिया में ही रह रही हैं, इसलिए वह दावा नहीं कर सकती कि वह कोलोराडो की निवासी हैं।

अगस्त में एक मुकदमे में वर्जीनिया गिफ्रे ने दावा किया कि प्रिंस ने 2001 में कई मौकों पर उसका यौन शोषण किया, तब वह 17 वर्ष की थीं।

अक्टूबर में प्रिंस के वकीलों ने न्यायाधीश लुईस ए कपलान से यह कहते हुए मुकदमा खत्म करने का अनुरोध किया कि प्रिंस ने ‘‘कभी उनका यौन शोषण नहीं किया’’।

पिछले महीने, कपलान ने कहा कि प्रिंस के खिलाफ गिफ्रे के मुकदमे की सुनवाई सितंबर और दिसंबर 2022 के बीच हो सकती है। लेकिन अमेरिका में प्रिंस एंड्रयू के वकीलों ने दलील दी है कि गिफ्रे के निवास के बारे में नयी जानकारी मिलने से मुकदमे की आगे की प्रक्रिया को तब तक निलंबित कर दिया जाना चाहिए, जब तक कि इस मुद्दे का समाधान नहीं हो जाता कि क्या उनका विदेशी प्रवास उन्हें मुकदमा लड़ने के योग्य ठहराता है या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला