लाइव न्यूज़ :

प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ 2022 के अंत में यौन उत्पीड़न के संबंध में मुकदमा चलाया जा सकता है: न्यायाधीश

By भाषा | Updated: November 4, 2021 12:34 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, चार नवंबर (एपी) अमेरिका की एक महिला ने दावा किया है कि जब वह 17 साल की थी, तब ब्रिटेन के राजकुमार एंड्रयू ने उसका यौन उत्पीड़न किया था।

एक न्यायाधीश ने बुधवार को कहा कि यदि ये दावे कानूनी चुनौती के आगे टिक गए तो अगले साल के अंत में न्यूयॉर्क की एक अदालत में मुकदमा चलाया जा सकता है।

एंड्रयू के वकीलों ने अदालत से वर्जीनिया गिफ्रे द्वारा दायर दीवानी मुकदमे को खारिज करने की अपील की है। महिला ने कहा है कि 2001 में फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन ने उस पर राजकुमार के साथ यौन संबंधों के लिये दबाव बनाया था, एपस्टीन ने मुकदमा शुरू होने से पहले आत्महत्या कर ली।

वकीलों ने कहा कि राजकुमार ने कभी भी गिफ्रे का उत्पीड़न नहीं किया और उन्होंने महिला पर एंड्रयू से पैसा मांगने का आरोप लगाया।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश लुइस ए कैपलन ने कहा कि मामले पर सुनवाई सितंबर और दिसंबर के बीच हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो