लाइव न्यूज़ :

इथियोपिया में अशांति फैलने के बीच प्रधानमंत्री ने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली

By भाषा | Updated: October 4, 2021 17:24 IST

Open in App

अदीस अबाबा, चार अक्टूबर (एपी) इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबीय अहमद ने पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ऐसे समय में ली है जब देश करीब एक साल से संघर्ष से जूझ रहा है।

अहमद की प्रॉस्पेरिटी पार्टी को इस साल की शुरुआत में संसदीय चुनावों में विजयी घोषित किया गया था। विपक्षी दलों ने मतदान का बहिष्कार किया था लेकिन कुछ बाहरी चुनाव पर्यवेक्षकों ने इसे सही बताया था।

पड़ोसी देश एरिट्रिया के साथ संबंधों को बहाल करने तथा राजनीतिक सुधार लाने के लिए 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले प्रधानमंत्री के सामने अब टिगरे क्षेत्र में हिंसा की स्थिति से निपटने की बड़ी चुनौती है जो देश के दूसरे हिस्सों में भी फैलती जा रही है। देश में जातीय हिंसा जारी है और निगरानी संस्थाओं ने चेतावनी दी है कि दमनकारी सरकारी प्रक्रियाएं फिर से प्रभाव में आ रही हैं।

पिछले 11 महीने से जारी हिंसा से इथियोपिया की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। टिगरे में इथियोपियाई और सहयोगी बलों से संघर्ष कर रहे लड़ाकों की मदद करने के आरोप में इथियोपिया ने पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र के सात अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था जिसके बाद पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका और कई यूरोपीय देशों ने इथियोपियाई सरकार की निंदा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें