लाइव न्यूज़ :

नेशनल असेंबली भंग करने की राष्ट्रपति से आज सिफारिश करेंगे पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 9, 2023 11:33 IST

शरीफ ने इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा था, "मौजूदा सरकार का कार्यकाल पूरा होने पर मैं नेशनल असेंबली भंग करने के लिए राष्ट्रपति को बुधवार को पत्र लिखूंगा और इसकी सिफारिश करूंगा। इसके बाद एक अंतरिम सरकार सत्ता संभालेगी।"

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति अल्वी या तो असेंबली को भंग करने के लिए तुरंत अधिसूचना जारी कर सकते हैं और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो 48 घंटे बाद वह स्वत: भंग हो जाएगी।यह दूसरी बार है जब राष्ट्रपति अल्वी असेंबली को भंग करेंगे।नेशनल असेंबली का विदाई सत्र दोपहर दो बजे आयोजित किया जाएगा और इस दौरान प्रधानमंत्री असेंबली को संबोधित करेंगे।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ देश में अगले आम चुनाव का मार्ग प्रशस्त करने के लिए राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से नेशनल असेंबली भंग करने की बुधवार को औपचारिक सिफारिश करेंगे। संसद के निचले सदन का पांच साल का कार्यकाल 12 अगस्त को समाप्त होगा। 

शरीफ ने इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा था, "मौजूदा सरकार का कार्यकाल पूरा होने पर मैं नेशनल असेंबली भंग करने के लिए राष्ट्रपति को बुधवार को पत्र लिखूंगा और इसकी सिफारिश करूंगा। इसके बाद एक अंतरिम सरकार सत्ता संभालेगी।" 

राष्ट्रपति अल्वी या तो असेंबली को भंग करने के लिए तुरंत अधिसूचना जारी कर सकते हैं और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो 48 घंटे बाद वह स्वत: भंग हो जाएगी। यह दूसरी बार है जब राष्ट्रपति अल्वी असेंबली को भंग करेंगे। 

इससे पहले पिछले साल अप्रैल में तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसे भंग करने की सिफारिश की थी। अल्वी ने इसे भंग करने का आदेश दे दिया था, लेकिन बाद में उच्चतम न्यायालय ने इस फैसले को पलट दिया था। 

'डॉन' अखबार की खबर के अनुसार, संघीय मंत्रिमंडल की एक अंतिम बैठक भी की जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री पिछले साल अप्रैल के बाद से किए गए अपनी सरकार के कार्यों का विवरण देंगे। 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के अनुसार, नेशनल असेंबली का विदाई सत्र दोपहर दो बजे आयोजित किया जाएगा और इस दौरान प्रधानमंत्री असेंबली को संबोधित करेंगे। 

कैबिनेट बैठक और विदाई सत्र के बाद प्रधानमंत्री असेंबली को भंग करने की सिफारिश राष्ट्रपति को पेश कर सकते हैं। इसके साथ ही वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति के संबंध में अंतिम दौर की बातचीत के लिए विपक्षी नेता राजा रियाज से भी मिल सकते हैं। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :शहबाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल