लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद पहली विदेश यात्रा में बांग्लादेश पहुंचे

By भाषा | Updated: March 26, 2021 11:10 IST

Open in App

ढाका, 26 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को ढाका पहुंचे जहां वह देश की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों , ‘बंगबंधु’ शेख मुजीबुर्रहमान की जन्मशती समारोह में हिस्सा लेंगे और देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से अनेक मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की शुरुआत के बाद मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा में बांग्लादेश आए हैं।

प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह यात्रा के दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई थी कि कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद उनका पहला विदेशी दौरा एक करीबी पड़ोसी देश का होगा, जिसके साथ भारत के गहरे संबंध हैं।

मोदी ने यात्रा के पहले ट्वीट किया,‘‘ बांग्लादेश के साथ हमारी साझेदारी ‘पड़ोस पहले’ की नीति का अहम स्तंभ है तथा हम इसे और अधिक गहरा एवं व्यापक करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व में बांग्लादेश के विकास की उल्लेखनीय यात्रा को समर्थन देते रहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि वह बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के जीवन और आदर्शों से रूबरू होने, आजादी के लिए बांग्लादेश के युद्ध और दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 50वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के आकांक्षी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल