लाइव न्यूज़ :

बंगबंधु को श्रद्धांजलि देने के समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने पहना “मुजीब जैकेट”

By भाषा | Updated: March 26, 2021 19:48 IST

Open in App

ढाका, 26 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां बांग्लादेश की स्वतंत्रता के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित मुख्य समारोह में ‘बंगबंधु’ शेख मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजलि देने के दौरान खादी का बना काले रंग का ‘मुजीब जैकेट’ पहना था।

बांग्लादेश में बेहद लोकप्रिय मुजीब जैकेट, ऊंचे गले का बिना बांह का पुरुषों द्वारा पहना जाने वाला कोट है जिसके निचले हिस्से में दो जेब, बाएं हिस्से में ऊपर एक जेब और पांच से छह बटन लगे होते हैं।

इस प्रकार के कोट को बांग्लादेश के संस्थापक ‘बंगबंधु’ पहना करते थे।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने 100 मुजीब जैकेट की आपूर्ति की है जिसे प्रधानमंत्री के बांग्लादेश दौरे के दौरान गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पहना जाएगा।

विज्ञप्ति में बताया गया कि ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग के इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र ने मोदी के दौरे से पहले सौ जैकेट का ऑर्डर दिया था।

बांग्लादेश, इस साल रहमान की जन्मशती “मुजीब वर्ष” मना रहा है।

विशेष रूप से तैयार किए गए इन जैकेट को उच्च गुणवत्ता वाले पॉली खादी फैब्रिक से बनाया गया है।

खादी फैब्रिक की पर्यावरण के प्रति अनुकूलता को देखते हुए इन जैकेट के कवर को भी काले खादी सूती फैब्रिक से बनाया गया है और इस पर ‘खादी इंडिया’ का चिह्न भी लगा है।

राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी ने रहमान की बेटियों- प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी छोटी बहन शेख रेहाना को गांधी शांति पुरस्कार सौंपा जो भारत की ओर से रहमान को प्रदान किया गया है।

मोदी ने कहा, “यह मेरे जीवन के सबसे अविस्मरणीय क्षणों में से एक है। मैं आभार व्यक्त करता हूं कि बांग्लादेश ने मुझे इस आयोजन में शामिल होने का मौका दिया। यह गर्व का विषय है कि हमें शेख मुजीबुर रहमान को गांधी शांति पुरस्कार देने का अवसर मिला।”

गांधी शांति पुरस्कार, महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार की ओर से 1995 से दिया जा रहा है। वर्ष 2020 का गांधी शांति पुरस्कार बंगबंधु को प्रदान किया गया।

यह पहली बार हुआ है जब यह सम्मान किसी को मरणोपरांत दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी