लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी को मिलेगा वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार

By भाषा | Updated: February 27, 2021 09:10 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले सप्ताह वार्षिक अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में ‘सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व’ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ‘सेरावीक कॉन्फ्रेंस-2021’ को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन डिजिटल तरीके से एक से पांच मार्च तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक ‘आईएचएस मार्किट’ ने यह जानकारी दी।

इस सम्मेलन के नामी वक्ताओं में पर्यावरण के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी, ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ के सह अध्यक्ष और ‘ब्रेकथ्रू इनर्जी बिल गेट्स’ के संस्थापक और सऊदी अरामको के अध्यक्ष एवं सीईओ अमीन नासेर होंगे।

‘आईएचएस मार्किट’ के उपाध्यक्ष और कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डेनियल येरगिन ने कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की भूमिका पर दृष्टिकोण जानने के लिए उत्सुक हैं। देश की तथा पूरी दुनिया की भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में भारत के नेतृत्व का विस्तार करने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए प्रधानमंत्री को ‘सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित करने हुए प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास, गरीबी घटाना और नए ऊर्जा भविष्य के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के एक केंद्र के तौर पर उभरा है और वैश्विक ऊर्जा पहुंच सुनिश्चित करते हुए अच्छे भविष्य के लिए जलवायु परिवर्तन संबंधी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उसका नेतृत्व महत्वपूर्ण है।

वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ऊर्जा उद्योग के प्रतिनिधि, विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी, नीति निर्माता, प्रौद्योगिकी, आर्थिक और उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोग और ऊर्जा प्रौद्योगिकी के नवोन्मेषकर्ता हिस्सा लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल