लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने शेख हसीना से की बातचीत, भारत-बांग्लादेश ने पांच सहमति-पत्र पर किये हस्ताक्षर

By भाषा | Updated: March 27, 2021 19:42 IST

Open in App

(अनीसुर रहमान)

ढाका, 27 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां अपनी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना से मुलाकात की और संपर्क, ऊर्जा, कारोबार, स्वास्थ्य तथा विकासात्मक सहयोग जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति पर चर्चा की जिसके बाद दोनों देशों ने द्विपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों से जुड़े पांच सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किये।

कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के बाद से मोदी का यह पहला विदेश दौरा है। उन्होंने हसीना के साथ पहले में बातचीत की जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता हुई जो करीब एक घंटे तक चली।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने वार्ता के बाद ट्वीट किया, “संबंध मजबूत से और मजबूत हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने स्वास्थ्य, व्यापार, संपर्क, ऊर्जा, विकासात्मक सहयोग और कई अन्य क्षेत्रों में हुई प्रगति पर चर्चा की।”

दोनों देशों ने संपर्क, वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी और खेल जैसे क्षेत्रों से संबंधित पांच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया।

मानवीय पहलू के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी समकक्ष हसीना को 109 एबुलेंस की प्रतीकात्मक चाभी भी सौंपी। उन्होंने हसीना को एक प्रतीकात्मक डिब्बा भी भेंट किया जो भारत द्वारा बांग्लादेश को सौंपी गई कोविड-19 रोधी टीके की 12 लाख खुराकों का प्रतीक है।

हसीना ने अपने पिता और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती के मौके पर जारी किए गए सोने और चांदी का एक-एक सिक्का मोदी को भेंट किया। उन्होंने बांग्लादेश की 50वीं जयंती के मौके पर जारी चांदी का एक सिक्का भी मोदी को भेंट किया।

दोनों नेताओं ने डिजिटल तरीके से कुछ परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

मोदी का यह दौरा, शेख मुजीबुर रहमान की जन्‍मशताब्‍दी, भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंध स्‍थापित होने के पचास वर्ष पूरे होने और बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के पचास वर्ष पूरे होने से संबंधित है।

दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को यहां पहुंचे मोदी ने ढाका में बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के स्वर्ण जयंती समारोह और ‘बंगबंधु’ की जन्म शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल