लाइव न्यूज़ :

BRICS Summit: ब्राजील पहुंचे PM मोदी, ब्रिक्स सम्मेलन से आर्थिक, सांस्कृतिक संबंध मजबूत होने की जताई उम्मीद

By भाषा | Updated: November 13, 2019 17:48 IST

ब्रिक्स विश्व की पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इस साल का कार्यक्रम ‘ब्रिक्स : नवोन्मेषी भविष्य के लिये आर्थिक वृद्धि’ विषय के तहत हो रहा है। यह छठा मौका है, जब मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के ब्राजील आए हैं। मोदी ने यहां अपने आगमन के बाद ट्वीट किया, ‘‘ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये ब्राजील पहुंचा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां पहुंचने पर उम्मीद जताई कि ब्रिक्स सम्मेलन सदस्य देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये यहां आए हैं। मोदी ने यहां अपने आगमन के बाद ट्वीट किया, ‘‘ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये ब्राजील पहुंचा। यात्रा के दौरान विश्व के कई नेताओं से भी मुलाकात करूंगा।’’

प्रधानमंत्री 11 वें ब्रिक्स सम्मेलन से इतर ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के साथ बैठक करेंगे और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री का बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ भी अलग-अलग बैठकें करने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आश्वस्त हूं कि ब्रिक्स सम्मेलन ब्रिक्स राष्ट्रों के बीच सांस्कृतिक एवं आर्थिक संबंधों को बढ़ाएगा।’’

ब्रिक्स विश्व की पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इस साल का कार्यक्रम ‘ब्रिक्स : नवोन्मेषी भविष्य के लिये आर्थिक वृद्धि’ विषय के तहत हो रहा है। यह छठा मौका है, जब मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने प्रधानमंत्री के स्वागत को ब्रिक्स जितना ही शानदार बताते हुए ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये ब्रासीलिया पहुंच गये हैं। इस साल के सम्मेलन का विषय ‘ब्रिक्स : नवोन्मेषी भविष्य के लिये आर्थिक वृद्धि’ है, जो ब्रिक्स देशों के बीच परंपराग संबंधों को और मजबूत करेगा।’’

सम्मेलन के दौरान विश्व के इन पांचों देशों का लक्ष्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष में उनके सहयोग को मजबूत करना होगा। मोदी ने अपनी रवानगी बयान में यह कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि पांचों देश ब्रिक्स के ढांचे के दायरे में डिजिटल अर्थव्यवस्था पर सहयोग बढ़ाने और आतंकवाद रोधी सहयोग के लिये तंत्र बनाने पर भी गौर करेंगे। वह ब्रिक्स व्यापार मंच समापन समारोह और ‘क्लोज्ड’ सत्र (जिसमें सिर्फ ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे) तथा सम्मेलन के पूर्ण सत्र में भी शरीक होंगे।

‘क्लोज्ड’ सत्र में चर्चा समकालिक विश्व में राष्ट्रीय संप्रभुता के उपयोग के लिये चुनौतियों एवं अवसरों पर केंद्रित रहने की उम्मीद है। इसके बाद ब्रिक्स का पूर्ण सत्र होगा, जिसमें सदस्य देशों के नेता ब्रिक्स समाजों के आर्थिक विकास के लिये अंत:-ब्रिक्स सहयोग पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक सम्मेलन में व्यापार एवं निवेश संवर्द्धन एजेंसियों के बीच एक ब्रिक्स सहमति पत्र पर भी हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा