लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी, बांग्लादेशी राष्ट्रपति हामिद ने भारत-बांग्लादेश में सहयोग पर चर्चा की

By भाषा | Updated: March 27, 2021 21:16 IST

Open in App

ढाका, 27 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद से मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-बांग्लादेश में सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश पहुंचे थे। कोरोना वायरस महामारी के बाद यह मोदी का पहला विदेश दौरा है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति अब्दुल हामिद के साथ शानदार बैठक हुई। भारत-बांग्लादेश की बीच सहयोग से जुड़े विविध विषयों पर हमनें अपने विचार साझा किये।”

विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि मोदी और हामिद के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा हुई और उन्होंने क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचार साझा किये।

राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ पहले अकेले और फिर प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत की। दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने के लिये पांच सहमति-पत्रों पर भी हस्ताक्षर किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...