लाइव न्यूज़ :

जापान में प्रधानमंत्री किशिदा की पार्टी के गठबंधन का बहुमत कायम रहेगा

By भाषा | Updated: October 31, 2021 23:22 IST

Open in App

तोक्यो, 31 अक्टूबर (एपी) जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पार्टी के गठबंधन ने रविवार को संसदीय चुनाव में बहुमत बरकरार रखा है, हालांकि इसके कुछ सीटों को गंवाने की उम्मीद है। संसदीय चुनाव के शुरुआती नतीजों से यह रूझान सामने आया है।

लोक प्रसारक ‘एनएचके’ के मुताबिक किशिदा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) और गठबंधन की सहयोगी कोमितो ने 465 सदस्यीय निचले सदन में 274 सीटें जीत ली हैं और 40 सीटों पर अभी फैसला नहीं हो पाया है।

एनएचके के अनुसार, एलडीपी ने भी 247 सीटों पर अकेले बहुमत हासिल किया है, जबकि कोमितो को 27 सीटें मिली हैं।

गठबंधन के दलों की संयुक्त सीटें 233 के बहुमत से अधिक हो गई हैं लेकिन पूर्व की 305 सीटों से कम पर जीत के कारण सत्ता पर किशिदा की दीर्घकालिक पकड़ प्रभावित हो सकती है। गठबंधन ने 261 की संख्या को भी पार कर लिया है जो कि संसदीय कमेटी पर नियंत्रण और कानून पारित करने के लिए जरूरी हैं।

अपनी सत्तारूढ़ पार्टी में नेतृत्व की दौड़ जीतने के बाद चार अक्टूबर को प्रधानमंत्री चुने गए किशिदा (64) ने पद संभालने के 10 दिन बाद ही निचले सदन को भंग कर दिया था। एग्जिट पोल कमोबेश मीडिया के अनुमानों के अनुरूप रहे। आधिकारिक नतीजे सोमवार तड़के तक आने की उम्मीद है। प्रचार अभियान काफी हद तक कोविड-19 से निपटने के उपायों और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने से जुड़े कदमों पर केंद्रित रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना