लाइव न्यूज़ :

जापान में प्रधानमंत्री किशिदा के गठबंधन को संसदीय चुनावों में मिला बहुमत

By भाषा | Updated: November 1, 2021 11:07 IST

Open in App

तोक्यो, एक नवंबर (एपी) जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के गठबंधन ने रविवार को होने वाले संसदीय चुनावों में कुछ सीटें गंवाने के बावजूद बहुमत बनाए रखा है।

अंतिम नतीजों के अनुसार, किशिदा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगी कोमेइतो ने एक साथ मिलकर 293 सीटें जीतीं। हालांकि अभी नतीजों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। उन्हें मिली सीटें 465 सदस्यीय निचले सदन में बहुमत के 233 के आंकड़े से अधिक है। उसने पिछली बार 305 सीटें जीती थी।

इस बार कोरोना वायरस से जूझ रही अर्थव्यवस्था और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों के कारण चुनाव में कुछ सीटें गंवानी पड़ी है।

किशिदा ने अपने सत्तारूढ़ गठबंधन के बहुमत हासिल करने के बाद रविवार देर शाम को कहा, ‘‘निचले सदन का चुनाव नेतृत्व चुनने को लेकर है। मुझे लगता है कि हमें मतदाताओं से जनादेश मिला है।’’

जापान की संसद ने पूर्व विदेश मंत्री फुमिओ किशिदा को चार अक्टूबर को देश का नया प्रधानमंत्री चुना था। किशिदा ने योशिहिदे सुगा का स्थान लिया । सुगा और उनकी कैबिनेट ने चार अक्टूबर को इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा