लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में संसदीय उपचुनाव में प्रधानमंत्री जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी की हार

By भाषा | Updated: December 17, 2021 18:03 IST

Open in App

लंदन, 17 दिसंबर (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी को संसदीय उपचुनाव में आश्चर्यजनक रूप से हार का सामना करना पड़ा है, जो कि कथित घोटालों और बढ़ते कोविड-19 संक्रमणों के बीच उनकी सरकार के संबंध में एक जनमत संग्रह की तरह था।

नॉर्थ श्रॉपशायर की सीट के लिए लिबरल डेमोक्रेट उम्मीदवार, हेलेन मॉर्गन ने कंजर्वेटिव उम्मीदवार पर जीत दर्ज की। उत्तरपश्चिम इंग्लैंड में एक ग्रामीण क्षेत्र नॉर्थ श्रॉपशायर का लगातार 1832 से कंजर्वेटिव पार्टी ही प्रतिनिधित्व कर रही थी।

संसद में 80-सीटों के अपराजेय बहुमत के साथ फिर से चुने जाने के दो साल बाद ही जॉनसन पर इस परिणाम से दबाव बढ़ जाएगा। उनकी सरकार को हाल में कई आरोपों का सामना करना पड़ा है। उनके अधिकारियों और कर्मचारियों पर पिछले साल क्रिसमस की पार्टियों में भाग लेने का आरोप हैं जबकि उस समय देश में लॉकडाउन लागू था।

जीत के बाद मॉर्गन ने अपने भाषण में कहा, ‘‘आज रात नॉर्थ श्रॉपशायर के लोगों ने ब्रिटिश लोगों की ओर से बात की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जनता ने स्पष्ट किया है कि बोरिस जॉनसन की पार्टी खत्म हो गई है। झूठ और घोटालों पर चलने वाली आपकी सरकार को जवाबदेह ठहराया जाएगा। इसकी जांच की जाएगी, इसे चुनौती दी जाएगी, और इसे हराया जा सकता है और ऐसा होगा।’’

बृहस्पतिवार का नतीजा इस साल कंजर्वेटिव पार्टी की उपचुनाव में दूसरी हार है। जून में, लिबरल डेमोक्रेट सारा ग्रीन ने लंदन के उत्तर-पश्चिम में एक निर्वाचन क्षेत्र चेशम और एमर्शम में उपचुनाव जीता था, जो एक कंजर्वेटिव का गढ़ रहा है।

वर्ष 1983 से कंजर्वेटिव सांसद रोजर गेल ने कहा कि नॉर्थ श्रॉपशायर का परिणाम एक स्पष्ट संकेत है कि जॉनसन सरकार चलाने के तरीके से जनता असंतुष्ट है। उन्होंने ‘बीबीसी’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इसे प्रधानमंत्री के प्रदर्शन पर एक जनमत संग्रह के रूप में देखा जाना चाहिए।’’

संसद के एक अन्य कंजर्वेटिव सदस्य चार्ल्स वॉकर ने कहा कि परिणाम उस गुस्से और नाराजगी को दिखाते है जो लोग महामारी के दो साल बाद महसूस कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल