लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान ने संक्रमण के जुलाई-अगस्त में चरम पर पहुंचने की आशंका जताई

By भाषा | Updated: June 9, 2020 02:53 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और मौजूदा रेलमंत्री शेख रशीद अहमद के भी सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सोमवार को कोविड-19 रिपोर्ट सकारात्मक आने के बाद अब्बासी घर पर पृथक-वास में चले गए हैं। वह अपनी पार्टी पीएमएल के नेता नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में अदालत द्वारा प्रधानमंत्री पद से हटाये जाने के बाद अगस्त, 2017 से मई, 2018 तक प्रधानमंत्री रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,05,637 हो गए हैं इमरान खान ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के जुलाई-अगस्त में चरम पर पहुंचने की आशंका है

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,05,637 हो जाने के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के जुलाई-अगस्त में चरम पर पहुंचने की आशंका है । खान ने देश को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमें पहले से पता है कि कि वायरस फैलेगा। हमारे विशेषज्ञों को इस बीमारी के फैलने का जो रूख नजर आया है उसके अनुसार यह चरम पर पहुंचेगा और फिर ग्राफ समतल हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हमारे मामलों के जुलाई के आखिर या अगस्त में चरम पर पहुंचने की आशंका है, फिर संक्रमण घटेगा। इसलिये आज मैं आपसे अपील करता हूं कि मेरे लिए नहीं, बल्कि आप अपने लिए, अपने प्रियजन, बुजुर्गों और अन्य बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए कृपया एहतियात बरतिये।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि ज्यादातर लोग यह सोचकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं कि यह वायरस बस सामान्य फ्लू है। उन्होंने चेताया, ‘‘ यदि हम मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन करते रहे तो हम अति संवेदनशील व्यक्तियों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं।’’ खान का बयान ऐसे वक्त में आया है जब कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सोमवार को नये मरीजों के सामने आने से 1,05,637 हो गये।

इस बीच,पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और मौजूदा रेलमंत्री शेख रशीद अहमद के भी सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सोमवार को कोविड-19 रिपोर्ट सकारात्मक आने के बाद अब्बासी घर पर पृथक-वास में चले गए हैं। वह अपनी पार्टी पीएमएल के नेता नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में अदालत द्वारा प्रधानमंत्री पद से हटाये जाने के बाद अगस्त, 2017 से मई, 2018 तक प्रधानमंत्री रहे थे।

रेलमंत्री शेख रशीद अहमद भी कोरोना संक्रमित हैं। उनके कार्यालय के बयान के मुताबिक रशीद डॉक्टरों की सलाह पर दो हफ्ते तक पृथक-वास में रहेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार संक्रमण के कुल 1,05,637 मामलों में से पंजाब में 38,903, सिंध में 39,555 , खैबर पख्तूनख्वा में 14,006 , बलूचिस्तान में 6,516, इस्लामाबाद में 5,329, गिलगित बल्तिस्तान में 932, और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 396 मामले शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,108 हो गई। पाकिस्तान में अब तक 34,355 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। अब तक देश में कुल 7,05,833 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की जा चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना