लाइव न्यूज़ :

हैती में जटिल हालात के बीच प्रधानमंत्री ने नए मंत्रिमंडल का गठन किया

By भाषा | Updated: November 25, 2021 10:22 IST

Open in App

पोर्ट-ऑ-प्रिंस, 25 नवंबर (एपी) हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या के बाद देश का नेतृत्व संभालने के चार महीने से अधिक समय बाद प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने अपने नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई।

नए मंत्रिमंडल का गठन ऐसे वक्त में हुआ है जब देश हिंसा, अपहरण और ईंधन संकट से जूझ रहा है। इसके लिए उन शक्तिशाली गिरोहों को जिम्मेदार ठहराया जाता है जिन्होंने गैस वितरण टर्मिनलों को अवरुद्ध कर दिया है।

हेनरी ने अपने नए मंत्रिमंडल से कहा, ‘‘आपने इसे कठिन परिस्थितियों में स्वीकार किया।’’ उन्होंने विदेश मामलों, अर्थव्यवस्था, न्याय, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न पदों पर नौ मंत्रियों को नियुक्त किया। नियुक्त किए गए लोगों में जीन विक्टर जेनियस भी शामिल हैं, जो विदेश और धार्मिक मामलों के मंत्री के रूप में क्लाउड जोसेफ की जगह लेंगे। जब मोइसे की सात जुलाई की सुबह हत्या कर दी गई थी, उसके बाद जोसफ ने कुछ समय के लिए कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।

हेनरी ने कहा कि हैती में जटिल हालात को देखते हुए आगे कठिन निर्णय लेने होंगे और उनका प्रशासन उपलब्ध संसाधनों के साथ सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस सरकार की मुख्य जिम्मेदारियों में से एक सुरक्षित और स्थिर वातावरण बनाना है।’’ हेनरी ने हिंसा की लगातार हो रही घटनाओं की निंदा की और अपराधियों को चेतावनी दी कि वे अपने हथियार डाल दें, अन्यथा उन्हें जेल बंद कर दिया जाएगा या फिर मार गिराया जाएगा।’’

हैती में अपहरण के मामलों में वृद्धि हुई है, जिसमें 16 अक्टूबर को अमेरिका के ओहायो स्थित एक धार्मिक संगठन से जुड़े 17 मिशनरियों का अपहरण भी शामिल है, जिनमें से दो को रविवार को रिहा कर दिया गया, हालांकि इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी गई।

हेनरी ने ईंधन संकट और ईंधन की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने गैस पर रियायत देने के लिए हजारों डॉलर का निवेश किया है, लेकिन सरकार इस स्थिति को अधिक समय तक बनाए नहीं रख सकती है। उन्होंने कहा कि वह निकट भविष्य में इस मुद्दे का समाधान करेंगे।

इसके अलावा हेनरी ने नए स्वास्थ्य मंत्री से अभियान शुरू करने और अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी