लाइव न्यूज़ :

रूस में कोविड के कारण प्रतिदिन होने वाली मौतों का पिछला रिकॉर्ड टूटा

By भाषा | Updated: October 20, 2021 16:49 IST

Open in App

मास्को, 20 अक्टूबर (एपी) रूस में कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण पिछले 24 घंटे में 1,028 मरीजों की मौत हो गई जो कोविड-19 से प्रतिदिन होने वाली मौतों की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही सरकार के मंत्रिमंडल ने सुझाव दिया है कि महामारी को फैलने से रोकने के लिए एक सप्ताह तक अवकाश घोषित किया जा सकता है।

देश में अब तक कोविड-19 से कुल 2,26,353 मरीजों की मौत हो चुकी है जो कि अब तक यूरोप में सबसे ज्यादा है। उप प्रधानमंत्री तात्याना गोलिकोवा ने 30 अक्टूबर से शुरू कर एक सप्ताह का अवकाश घोषित करने का सुझाव दिया है क्योंकि 30 अक्टूबर के बाद सात दिन में से चार दिन सरकारी अवकाश है। इस प्रस्ताव को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मंजूरी मिलना बाकी है।

प्रतिदिन सामने आने वाले संक्रमण के मामलों में भी वृद्धि होना जारी है। टीकाकरण की धीमी रफ्तार, एहतियात बरतने के प्रति जनता का ढुलमुल रवैया और पाबंदी लगाने के प्रति सरकार की आनाकानी इसकी प्रमुख वजहें हैं। रूस की लगभग 32 प्रतिशत जनता या साढ़े चार करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...