लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में ईस्टर पर हुए सिलसिलेवार धमाकों के लिए पूर्ववर्ती सरकार जिम्मेदार : राष्ट्रपति राजपक्षे

By भाषा | Updated: November 25, 2021 13:27 IST

Open in App

कोलंबो, 25 नवंबर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने वर्ष 2019 में ईस्टर के मौके पर देश में हुए सिलसिलेवार धमाकों के लिए पूर्ववर्ती सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इन धमाकों में 11 भारतीयों सहित करीब 270 लोगों की मौत हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि इस्लामिक स्टेट से जुड़े स्थानीय चरपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात (एटीजे) के नौ आत्मघाती हमलावरों ने वर्ष 2019 में ईस्टर रविवार को समन्वित हमला किया था और तीन गिरिजाघरों और कई होटलों को निशाना बनाया था। इस हमले में 270 लोगों की मौत के साथ करीब 500 लोग घायल हुए थे।

राष्ट्रपति राजपक्षे ने कहा कि जो उनपर बम धमाके के जिम्मेदार लोगों पर तेजी से कार्रवाई करने का दबाव बना रहे हैं उन्हें ऐसी मांग करने के दौरान सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी सरकार अगर जरूरत हुई तो आलोचकों के खिलाफ भी ‘कड़ी कार्रवाई’ करेगी।

राजपक्षे ने बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,‘‘ अगर वे त्वरित कार्रवाई चाहते हैं, तो हम इसके लिए जिम्मेदार लोगों के नागरिक अधिकार को वापस लेने के लिए संसद का रुख कर सकते हैं।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया चल रही है और उनकी सरकार इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी। राजपक्षे ने पूर्ववर्ती सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 2015 से पहले स्थापित खुफिया तंत्र को बर्बाद कर दिया था।

राजपक्षे ने कहा, ‘‘ उन्होंने (पूर्ववर्ती सरकार) राष्ट्रीय सुरक्षा को बर्बाद कर दिया। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल हमले के लिए जिम्मेदार है।’’ उन्होंने यह बात पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना द्वारा गठित प्रेसिडेंशियल जांच आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब