लाइव न्यूज़ :

ईरान को परमाणु हथियार पाने से रोकना अमेरिका के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता: सुलिवन

By भाषा | Updated: June 20, 2021 22:37 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 20 जून अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने रविवार को कहा कि इस समय अमेरिका की सर्वोच्च प्राथमिकता ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस लक्ष्य को पाने का सर्वश्रेष्ठ तरीका सैन्य संघर्ष के बजाय कूटनीति है।

सुलिवन ने एबीसी न्यूज को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘कुछ अहम मुद्दों पर अभी एक जरूरी दूरी तय करनी है जिनमें ईरान द्वारा की जाने वाली प्रतिबद्धताएं शामिल हैं। लेकिन विएना में जो काम किया जा रहा है, उसके लिहाज से देखें तो तीर सही दिशा में छोड़ा जा रहा है।’’

ईरान और वैश्विक महाशक्तियां इस समय 2015 के ऐतिहासिक समझौते को बहाल करने के लिए विएना में बातचीत कर रही हैं जिसे पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन ने बीच में छोड़ दिया था।

उन्होंने ईरान के नये राष्ट्रपति के तौर पर इब्राहिम रईसी के निर्वाचन पर एक प्रश्न के जवाब में कहा, ‘‘इस समय हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है। हमारा मानना है कि इस उपलब्धि को प्राप्त करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका सैन्य संघर्ष के बजाय कूटनीति है। इसलिए हम ईरान से स्पष्ट तरीके से और दृढ़ता से बात करने वाले हैं ताकि किसी परिणाम पर पहुंचने के बारे में सुनिश्चित हो सकें।’’

राष्ट्रपति जो बाइडन के यूरोप के पहले ऐतिहासिक दौरे से लौटने के कुछ दिन बाद सुलिवन ने रविवार को अनेक शो में शामिल होकर यात्रा के संबंध में कई प्रश्नों पर जवाब दिये। बाइडन ने अपनी यात्रा में जी-7, नाटो और यूरोपीय संघ के साथ बहुपक्षीय शिखर वार्ताएं कीं और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी शिखर वार्ता की।

सुलिवन ने फॉक्स न्यूज से कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई परमाणु करार पर पहल करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल