‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2025 19:38 IST2025-12-06T19:38:42+5:302025-12-06T19:38:59+5:30
Pretoria:

file photo
Pretoria: दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक राजधानी प्रिटोरिया के निकट एक कस्बे में एक ‘बार’ में हुई गोलीबारी में तीन बच्चों समेत कम से कम 11 लोग मारे गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा के एक बयान के अनुसार 14 अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घायलों की उम्र के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी शनिवार तड़के प्रिटोरिया के पश्चिम में सॉल्सविले टाउनशिप में एक गैर-लाइसेंस प्राप्त ‘बार’ में हुई। इसने बताया कि मारे गए बच्चों में तीन वर्षीय एक बालक, 12 साल का एक लड़का और 16 साल की एक लड़की शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि वे तीन संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं।