लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने वाले अपने सहयोगी को बर्खास्त करने का दबाव

By भाषा | Updated: May 23, 2020 20:33 IST

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने वाले अपने सहयोगी को बर्खास्त करने का दबाव है। खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन किया था और यात्रा नहीं करने के नियम के बाद भी अपने माता-पिता से मिलने गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर अपने एक शीर्ष सहयोगी को बर्खास्त करने का दबाव है।मीडिया में आयी खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन किया था।

लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर अपने एक शीर्ष सहयोगी को बर्खास्त करने का दबाव है। मीडिया में आयी खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन किया था और यात्रा नहीं करने के नियम के बाद भी अपने माता-पिता से मिलने गए थे। जॉनसन के मुख्य रणनीति सलाहकार डोमिनिक कमिंग्स में भी लगभग उसी समय कोरोना वायरस के लक्षण सामने आए थे जब प्रधानमंत्री के इस घातक वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी।

ब्रिटेन की मीडिया में आयी खबरों के अनुसार कमिंग्स अपनी पत्नी के साथ उसी दौरान लंदन से करीब 260 मील डरहम अपने माता-पिता के घर गए थे। 'गार्जियन' और 'मिरर' समाचार पत्रों की संयुक्त जांच के अनुसार किसी एक नागरिक ने कमिंग्स को देखा और डरहम पुलिस में इसकी शिकायत की। डरहम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक व्यक्ति के लंदन से डरहम आने के बारे में 31 मार्च, मंगलवार को हमारे अधिकारियों को जानकारी मिली। विपक्षी दलों ने कमिंग्स के इस कदम के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय ‘‘ 10 डाउनिंग स्ट्रीट’’ से स्पष्टीकरण मांगा है।

लेबर पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि अगर यह बात सही है तो प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार ने लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन किया है। सरकार का स्पष्ट दिशानिर्देश था कि लोग घर पर रहें और कोई गैर-जरूरी यात्रा नहीं करें। प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटेन के लोगों को यह उम्मीद नहीं है कि उनके लिए और डोमिनिक कमिंग्स के लिए अलग अलग नियम होंगे।

स्कॉटिश नेशनल पार्टी के नेता इयान ब्लैकफोर्ड ने कहा कि कमिंग्स के बारे में प्रधानमंत्री को जवाब देने की जरूरत है। ब्लैकफोर्ड ने बीबीसी से कहा कि डोमिनिक कमिंग्स अगर इस्तीफ़ा नहीं देते हैं, तो जॉनसन को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए और उन्हें तत्काल हटाया जाना चाहिए। 

टॅग्स :ब्रिटेनकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाबोरिस जॉनसन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा