लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में संक्रमण के मामले बढ़ने से प्राधिकारियों पर दबाव

By भाषा | Updated: July 21, 2021 11:53 IST

Open in App

सियोल, 21 जुलाई (एपी) दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के रोज आने वाले मामलों में वृद्धि के बाद प्राधिकारियों पर सामाजिक दूरी के सख्त नियम लागू करने का दबाव बढ़ गया है।

पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 1,784 मामले आए हैं जो महामारी शुरू होने के बाद से एक दिन में आने वाले सर्वाधिक मामले हैं। नए मामलों को मिला कर, देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,82,265 हो गयी है और मृतकों की संख्या 2,060 पर पहुंच गयी है।

दक्षिण कोरिया में टीकाकरण की धीमी गति, जनता में सतर्कता की कमी और कोरोना वायरस के अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के फैलने के बीच पिछले दो हफ्तों में संक्रमण के मामलों की संख्या 1,000 से अधिक हो गयी है। ज्यादातर नए मामले घनी आबादी वाले सियोल महानगर से आए हैं लेकिन अधिकारियों ने हाल में आगाह किया कि यह संक्रमण राजधानी क्षेत्र के बाहर भी फैल रहा है।

प्रधानमंत्री किम बू क्यूम ने संक्रमण के मामलों की नयी संख्या को ‘‘गंभीर’’ बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना