लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में  राष्ट्रपति चुनावः डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में सिख सुरक्षित, आज अमेरिकी सेना में पगड़ी और दाढ़ी के साथ दे रहे सेवा

By भाषा | Updated: September 29, 2020 14:53 IST

सिख-अमेरिकी वकील और ट्रम्प के वकीलों में से एक (को-चेयर) हरमीत ढिल्लों ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता और स्वाधीनता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पहल के कारण इतने सारे सिख युवा आज अमेरिकी सेना में अपनी पगड़ी और दाढ़ी के साथ सेवा दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजो बाइडेन राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। समुदाय के सदस्य पहले कभी इतने सुरक्षित नहीं थे, जितने राष्ट्रपति ट्रम्प प्रशासन के अधीन हैंसिंह ने दावा किया कि बाइडेन-हैरिस प्रशासन ‘‘सिख विरोधी’’ होगा।

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के अधीन सिखों के सुरक्षित होने का दावा करते हुए एक प्रमुख सिख-अमेरिकी समूह के नेताओं ने आरोप लगाया कि बाइडेन अभियान समुदाय का ‘‘मनोबल गिराने और उसे हतोत्साहित’’ करने की कोशिश कर रहा है।

जो बाइडेन राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। सिख-अमेरिकी वकील और ट्रम्प के वकीलों में से एक (को-चेयर) हरमीत ढिल्लों ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता और स्वाधीनता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पहल के कारण इतने सारे सिख युवा आज अमेरिकी सेना में अपनी पगड़ी और दाढ़ी के साथ सेवा दे रहे हैं।

ट्रम्प अभियान से जुड़े सिखों में से एक (को-चेयर) जसदीप सिंह ने बताया कि समुदाय के सदस्य पहले कभी इतने सुरक्षित नहीं थे, जितने राष्ट्रपति ट्रम्प प्रशासन के अधीन हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम योद्धा समुदाय हैं, हमें कोई परेशान नहीं कर सकता। ऐसा कहकर (कि सिख समुदाय अमेरिका में सुरक्षित नहीं है) बाइडेन अभियान दल हमारा मनोबल तोड़ने और हमें हतोत्साहित करने की कोशिश कर रहा है।’’

बाइडेन अभियान ने अमेरिका में सिख समुदाय के समक्ष पेश हो रही ‘ज़ेनोफोबिया’ (दूसरे देश के लोगों को नापसंद करना) सहित अनेक चुनौतियों का समाधान करने का संकल्प किया है। सिंह ने दावा किया कि बाइडेन-हैरिस प्रशासन ‘‘सिख विरोधी’’ होगा।

अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इसमें राष्ट्रपति पद के लिए ट्रम्प तथा बाइडेन और उप राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस और माइक पेंस के बीच मुकाबला है। सिंह ने कहा कि हैरिस कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल में अपने कार्यकाल के दौरान सिख व्यक्ति त्रिलोचन सिंह ओबराय की नौकरी के खिलाफ थीं, जिन्होंने अपनी दाढ़ी हटाने से मना कर दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ हैरिस ने उन्हें दाढ़ी हटाने को कहा था और उनसे धर्म तथा आजीविका के बीच एक का चयन करने को कहा था। भारतीय मूल की होने के बावजूद, वह सिख विरोधी हैं।’’ सिंह ने कहा, ‘‘ हम जो बाइडेन या कमला हैरिस का समर्थन नहीं कर सकते। वे सिखों के लिए सही नहीं हैं।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाजो बाइडेनकमला हैरिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल