लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति चुनाव : जो बाइडन ने एरिजोना में दर्ज की जीत

By भाषा | Updated: November 13, 2020 11:32 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 नवम्बर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने अरिजोना में जीत दर्ज कर ली है।

अमेरिका के प्रमुख मीडिया घरानों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

‘सीएनएन’ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि डेमोक्रेट बाइडन ने रिपब्लिकन के लंबे समय से गढ़ रहे एरिजोना में जीत दर्ज कर ली है।

एरिजोना में डेमोक्रेट ने 1996 से जीत दर्ज नहीं की थी।

बाइडन ने इसके साथ ही 290 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ हासिल कर लिए हैं और अमेरिका के राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन उम्मीदावार डोनाल्ड ट्रंप अभी तक 217 के आंकड़े पर ही पहुंच पाए हैं।

अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे, जिनमें बाइडन को विजेता घोषित किया जा चुका है। नॉर्थ कैरोलाइना और जॉर्जिया में अभी तक परिणाम घोषित नहीं किए गए, वहां दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर है।

ट्रंप ने हालांकि अपनी हार स्वीकार नहीं की है और लगातार वह चुनाव में धोखाधड़ी के आरोप लगा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला