लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव 15 नवंबर से सात दिसंबर के बीच होगा: चुनाव आयोग

By भाषा | Updated: June 2, 2019 13:24 IST

श्रीलंका में अगले राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों के संबंध में संवैधानिक प्रावधानों पर देशप्रिय का यह स्पष्टीकरण तब आया है जब राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने पिछले हफ्ते भारत में संवाददाताओं से कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव संभवत: सात दिसंबर को होगा।

Open in App

श्रीलंका चुनाव आयोग के प्रमुख महिंदा देशप्रिय ने कहा कि देश में राष्ट्रपति चुनाव 15 नवंबर से सात दिसंबर के बीच होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक चुनाव मौजूदा राष्ट्रपति के कार्यकाल से एक माह पहले होना चाहिए।

अगले राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों के संबंध में संवैधानिक प्रावधानों पर देशप्रिय का यह स्पष्टीकरण तब आया है जब राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने पिछले हफ्ते भारत में संवाददाताओं से कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव संभवत: सात दिसंबर को होगा। राष्ट्रपति सिरिसेना का पांच साल का कार्यकाल आठ जनवरी, 2020 को खत्म होना है।

देशप्रिय ने दक्षिण कोलंबो के मोरातुवा उपनगर में शनिवार को आयोजित वोटर्स डे कार्यकर्मों को संबोधित किया और कहा, “ चुनाव मौजूदा राष्ट्रपति के कार्यकाल के समापन से एक महीने पहले होना चाहिए।” उन्होंने कहा, “चुनाव की सबसे करीबी तारीख 15 नवंबर हो सकती है क्योंकि 10 नवंबर को रविवार है और 12 नवंबर को पोया दिवस (बौद्ध पवित्र दिन) है। सात दिसंबर चुनाव के लिहाज से आखिरी तारीख होगी।”

देशप्रिय ने कहा कि चुनाव आयोग को 15 नवंबर से सात दिसंबर के बीच किसी भी दिन चुनाव कराने की अनुमति दी जा सकती है। 

टॅग्स :श्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना