लाइव न्यूज़ :

कांगो में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कोरोना वायरस संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: March 21, 2021 10:13 IST

Open in App

ब्राजाविले,21 मार्च (एपी) रिपब्लिक ऑफ कांगो में राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दल के एक प्रबल उम्मीदवार को कोरोना वायरस संक्रमण हो गया है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार गाय ब्राइस पारफाइट कोलेलास के परिजन ने यह जानकारी दी। कोलेलास इस पद के अहम उम्मीदवार हैं लेकिन वे शुक्रवार को अपने अंतिम प्रचार में शामिल नहीं हो सके और उन्होंने संवाददाताओं से कहा था कि उन्हें शक है कि उन्हें मलेरिया हुआ है।

कोलेलास के बीमार पड़ने से देश में चुनाव पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं, क्योंकि देश के संविधान के अनुसार अगर किसी उम्मीदवार का निधन हो जाता है अथवा वह चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने की हालत में नहीं है, तो चुनाव को टाला जा सकता है।

इस संबंध में उनके एक परिजन ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि कोलेलास को इलाज के लिए देश से बाहर ले जाने की योजना है।

कोलेलास (61) को मधुमेह है और ऐसे में संक्रमण से स्थिति जटिल होने की आशंका है।

सोशल मीडिया में शुक्रवार को वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें कोलेलास को अस्पताल के बेड में ऑस्सीजन मास्क लगाए और हाथ में रक्त चाप मापने वाली मशीन के साथ देखा जा सकता था।

अभी सरकार की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

डेनिस सासयू एन ग्योसू पिछले 36 वर्षों से देश के राष्ट्रपति हैं और अंतिम बार उन्होंने 2016 में चुनाव 60 प्रतिशत मतों से जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब