लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति शी जिनपिंग का ऐलान, चीन ने गरीबी के खिलाफ लड़ाई में पूर्ण जीत हासिल कर ली है

By अनुराग आनंद | Updated: February 25, 2021 14:27 IST

चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने कहा कि दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश से गरीबी का पूरी तरह उन्मूलन हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशी जिनपिंग ने कहा कि यह देश द्वारा किया गया एक ‘‘चमत्कार’’ है।शी जिनपिंग ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में रह रहे सभी गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाल लिया गया है।

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि चीन ने पिछले चार दशक में 77 करोड़ से अधिक लोगों का आर्थिक स्तर सुधारकर गरीबी के खिलाफ लड़ाई में ‘‘पूरी तरह से जीत’’ हासिल कर ली है।

उन्होंने कहा कि यह देश द्वारा किया गया एक ‘‘चमत्कार’’ है, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। शी ने गरीबी उन्मूलन में देश की उपलब्धि पर यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घोषणा की कि दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश से गरीबी का पूरी तरह उन्मूलन हो गया है।

ग्रामीण इलाकों में रह रहे सभी गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाल लिया गया है-

चीन की जनसंख्या करीब 1.4 अरब है। शी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में रह रहे सभी गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाल लिया गया है और इसी के साथ, चीन ने 2030 की तय समयसीमा से 10 साल पहले ही गरीबी उन्मूलन पर संयुक्त राष्ट्र का लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ से अधिक साल में ग्रामीण इलाकों में रह रहे अंतिम 9.899 करोड़ गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया।

चीन में 77 करोड़ गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया

सभी 832 गरीब काउंटी और 1,28,000 गरीब गांव गरीबी सूची से बाहर आ चुके हैं। शी ने कहा कि 1970 के दशक के आखिर में शुरू किए गए सुधार से लेकर अब तक चीन की मौजूदा गरीबी रेखा के अनुसार 77 करोड़ गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि चीन ने इस अवधि में वैश्विक स्तर पर गरीबी में आई कमी में 70 प्रतिशत से अधिक का योगदान दिया।

2012 के अंत में सत्ता संभालने के समय गरीबी समाप्त करने का फैसला लिया, जो कर दिखाया: शी जिनपिंग

शी ने कहा कि इन उपलब्धियों के साथ चीन ने ‘‘चमत्कार’’ किया, जिसे ‘‘इतिहास के पन्नों में दर्ज’’ किया जाएगा। शी ने 2012 के अंत में सत्ता संभाली थी और उस समय उन्होंने गरीबी के पूरी तरह उन्मूलन को अपना मुख्य लक्ष्य बताया था। उस समय चीन में करीब 10 करोड़ गरीब लोग थे।  

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :चीनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा