लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी सेना से प्रशिक्षण एवं युद्ध कौशल बढ़ाने को कहा

By भाषा | Updated: January 5, 2021 22:25 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, पांच जनवरी चीन में सशस्त्र बलों की शक्तियों का विस्तार करने वाले नये संशोधित कानून के इस साल से प्रभाव में आने के बीच राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने सेना से अपने युद्ध कौशल को और तराशने के लिए प्रशिक्षण को मजबूत करने एवं बिल्कुल चौकस रहने को कहा है।

यहां आधिकारिक मीडिया ने मंगलवार को खबर दी कि केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के साथ साथ सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के प्रमुख शी (67) ने 2021 के लिए आयोग के पहले आदेश पर दस्तखत किये जिसमें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) और पीपुल्स आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रशिक्षण में प्राथमिकताओं को सूचीबद्ध किया गया है। सीएमसी 20 लाख सैन्यकर्मियों की सेना का हाईकमान है।

इस नये आदेश में सशस्त्र बलों को नये युग में चीनी विशिष्टताओं के साथ शी जिनपिंग की समाजवाद की सोच को अपने मार्गदर्शन सिद्धांत के तौर पर लेने तथा सेना एवं सैन्य रणनीतियों की मजबूती के संदर्भ में शी के विचारों पर चलने का निर्देश दिया गया है।

सरकारी अखबार चाईना डेली की खबर के अनुसार उसमें कहा गया है कि सीसीपी सेना के प्रशिक्षण पर अपना मार्गदर्शन बढ़ाएगी तथा सेना से अपना युद्ध कौशल निखारने एवं अपने प्रशिक्षण तंत्र में सुधार जारी रखने पर ध्यान देने की भी अपील की गयी है।

पहला ऐसा आदेश जनवरी, 2018 में जारी किया गया था जब शी ने उत्तरी चीन के एक शूटिंग रेंज में एक विशाल प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया था।

हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मोर्निंग पेास्ट के अनुसार सैन्यबलों द्वारा सोमवार को साल का पहला सैन्य प्रशिक्षण एवं अभ्यास शुरू किये जाने के बीच शी ने कहा कि पीएलए को ‘किसी भी क्षण कार्रवाई’ के लिए तैयार रहना चाहिए।

अखबार ने चीनी राष्ट्रपति के हवाले से कहा, ‘‘ (पीएलए) को प्रशिक्षण एवं युद्धक तंत्र में नये औजार, नयी ऊर्जाशक्ति को शामिल करना चाहिए। ’’

शी 2012 के आखिरी में कमांडर इन चीफ बने थे और तब से उन्होंने सशस्त्र बलों के लिए लड़ाकू तैयारी प्रशिक्षण एवं संयुक्त अभियानों के महत्व पर बार-बार बल दिया है।

इस साल अपने आदेश में उन्होंने कहा कि सेना अपने अधिकारियों एंव सैनिकों को असली युद्ध परिदृश्य में प्रशिक्षित करे, युद्ध एवं सैन्य अभियानों के बारे में शोध पर अधिक ध्यान दे, अभ्यास की कारगरता बढाए, आपात स्थिति संबंधी अभ्यास अधिक करे, हाईअलर्ट रहे ताकि सैनिक किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए सदैव तैयार रहे।

उसमें कहा गया है कि संयुक्त अभियानों के लिए प्रशिक्षण एवं अभ्यास को प्राथमिकता दी जाए तथा सेना समेकित संयुक्त लड़ाकू क्षमता निखारने के लिए अंतरसेवा प्रशिक्षण को तेज करना चाहिए।

उसके अनुसार कमांडरों को प्रशिक्षण में वैज्ञानिक एवं तकनीकी का अधिक इस्तेमाल करने तथा उच्च प्रौद्योगिकी हार्डवेयर एवं प्रविधियों को इस्तेमाल करने की अपनी इकाइयों की क्षमता और निखारने की जरूरत है।

यह साल 2021 चौथा लगातार वर्ष है जब शी ने केंद्रीय सैन्य कमीशन की ओर से साल के पहले निर्देश के तौर पर सेना के लिए प्रशिक्षण आदेश जारी किया है।

यह संशोधित राष्ट्रीय रक्षा कानून इस साल एक जनवरी से प्रभाव में आया है जिसमें घरेलू और विदेशों में राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सैन्य एवं असैन्य संसाधनों को लगाने के लिए शी की अगुवाई में सशस्त्र बलों की शक्ति का विस्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल