लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ट्रंप की नजर ISIS के अन्य नेता पर, कहा- हम जानते हैं कि वह कहां है, कोई नहीं बचेगा, सबको मारेंगे

By भाषा | Updated: November 13, 2019 11:30 IST

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने अल-बगदादी को खत्म किया और फिर ‘‘दूसरे सरगना’’ को.... अब ‘‘हमारी नजर तीसरे पर है।’’ उन्होंने कहा ‘‘तीसरे सरगना को काफी दिक्कतें होंगी क्योंकि हम जानते हैं कि वह कहां है।’’ अल-कुरैशी के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देअल-कुरैशी ने आतंकवादी संगठन के सरगना के तौर पर अबू बकर अल-बगदादी का स्थान लिया है। बगदादी ने उत्तरी सीरिया में अमेरिकी कमांडो द्वारा पीछा किए जाने के बाद खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि अब उनकी नजर इस्लामिक स्टेट के नये नेता पर है और ‘‘हम जानते हैं कि वह कहां है।’’ ट्रम्प ने आईएस के नये नेता का नाम नहीं बताया लेकिन संभवत: वह अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी का जिक्र कर रहे थे।

ऐसी खबरें हैं कि अल-कुरैशी ने आतंकवादी संगठन के सरगना के तौर पर अबू बकर अल-बगदादी का स्थान लिया है। बगदादी ने उत्तरी सीरिया में अमेरिकी कमांडो द्वारा पीछा किए जाने के बाद खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया था।

मंगलवार को दिए भाषण में ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने अल-बगदादी को खत्म किया और फिर ‘‘दूसरे सरगना’’ को.... अब ‘‘हमारी नजर तीसरे पर है।’’ उन्होंने कहा ‘‘तीसरे सरगना को काफी दिक्कतें होंगी क्योंकि हम जानते हैं कि वह कहां है।’’ अल-कुरैशी के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी नहीं है।

आईएस का पदानुक्रम स्पष्ट नहीं है और उसके बाकी के शीर्ष नेताओं के बारे में बहुत कम जानकारियां हैं। ट्रम्प ने जिस दूसरे सरगना का जिक्र किया है वह अबू हसन अल-मुहाजिर हो सकता है जो अल-बगदादी का करीबी सहायक था और 2016 से आतंकी समूह का प्रवक्ता था।

अल-बगदादी की मौत के बाद अमेरिका और कुर्दिश सेना के संयुक्त अभियान में वह भी मारा गया था। बहरहाल, यह दूसरा व्यक्ति फ़ादिल अहमद अल-हयाली भी हो सकता है जिसे समूह में नंबर दो की हैसियत रखने वाला बताया जाता है तथा वह इराक में अमेरिका के हवाई हमले में अगस्त 2015 में मारा गया था।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपआईएसआईएसईरानसीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल