लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ट्रंप अपने दो सहयोगियों को ‘मेडल ऑफ फ्रीडम’ प्रदान करेंगे

By भाषा | Updated: January 4, 2021 23:25 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार जनवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना कार्यकाल खत्म होने के कुछ दिन पहले संसद के अपने दो सहयोगियों को सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में एक ‘मेडल ऑफ फ्रीडम’ प्रदान करने का फैसला किया है।

कैलिफोर्निया के सांसद डेविन न्यून्स और ओहायो के सांसद जिम जोर्डन को इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी पुष्टि की है कि ट्रंप सोमवार को न्यून्स को ‘मेडल ऑफ फ्रीडम’ प्रदान करेंगे। सदन की खुफिया समिति के पूर्व अध्यक्ष न्यून्स ने 2016 के चुनाव में रूसी दखल की जांच के दौरान और 2019 में राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग कार्यवाही के दौरान ट्रंप का समर्थन किया था। रिपब्लिक नेता जोर्डन को यह पुरस्कार अगले सप्ताह मिलने की संभावना है।

पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने इस पुरस्कार की शुरुआत की थी। अमेरिका की सुरक्षा, विश्वशांति, या सांस्कृतिक या सार्वजनिक जीवन के अन्य क्षेत्रों लिए विशेष रूप से सराहनीय योगदान देने वालों को यह पुरस्कार दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा