लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खिलाफ महाभियोग की जांच को लिंचिंग (पीट-पीटकर मार डालने) से जोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2019 14:15 IST

नेशनल लॉयर्स कमेटी फोर सिविल राइट्स अंडर लॉ की अध्यक्ष क्रिस्टेन क्लार्क ने कहा कि ट्रंप द्वारा आज इस शब्द का सरासर दुरुपयोग देखकर उन्हें घृणा हो रही है। क्लार्क ने कहा कि 1882 से 1968 के बीच अमेरिका में 4743 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे‘लिंचिंग’ शब्द अमेरिका में गुलामों के साथ बर्बर व्यवहार की याद दिलाता है।इसी वजह से कई नेताओं ने ट्रंप की आलोचना की है। ट्रंप ने एक ट्वीट कर कहा कि महाभियोग अनुचित है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खिलाफ महाभियोग की जांच को लिंचिंग (पीट-पीटकर मार डालने) से जोड़ा है। ‘लिंचिंग’ शब्द अमेरिका में गुलामों के साथ बर्बर व्यवहार की याद दिलाता है।

इसी वजह से कई नेताओं ने ट्रंप की आलोचना की है। ट्रंप ने एक ट्वीट कर कहा कि महाभियोग अनुचित है और यह उनके कानूनी अधिकार वापस लेने जैसा है। ट्रंप की इस टिप्पणी पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया आयी है। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘सभी रिपब्लिकनों को एक बात याद रखना चाहिए, जिसके वह यहां गवाह बन रहे हैं...लिंचिंग। खैर, हम जीत जाएंगे।’’

नेशनल लॉयर्स कमेटी फोर सिविल राइट्स अंडर लॉ की अध्यक्ष क्रिस्टेन क्लार्क ने कहा कि ट्रंप द्वारा आज इस शब्द का सरासर दुरुपयोग देखकर उन्हें घृणा हो रही है। क्लार्क ने कहा कि 1882 से 1968 के बीच अमेरिका में 4743 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी।

इसमें 3446 लोग अफ्रीकी मूल के अमेरिकी थे। उन्होंने कहा, ‘‘पीट-पीटकर मार डालना (लिंचिंग) मानवता के खिलाफ अपराध और नस्लीय हिंसा के हमारे देश के इतिहास का स्याह पहलू है।’’ डेमोक्रेटिक नेता जुलियन कास्ट्रो ने कहा, ‘‘यह बेहद शर्मनाक बात है कि आपको आपकी कार्रवाई के लिए जवाबदेह बनाया जा रहा है और आप लिंचिंग शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’

पद के कथित दुरुपयोग के लिए ट्रंप को डेमोक्रेटिक दबदबे वाली प्रतिनिधि सभा में महाभियोग का सामना करना पड़ सकता है। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल