लाइव न्यूज़ :

ट्यूनिशिया में राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को पद से हटाया, संसद भंग

By भाषा | Updated: July 26, 2021 18:39 IST

Open in App

ट्यूनिस (ट्यूनीशिया), 26 जुलाई (एपी) ट्यूनीशिया में राष्ट्रपति द्वारा संसद भंग करने और प्रधानमंत्री को पद से हटाने के बाद सोमवार को सैनिकों ने संसद को घेर लिया और सदन के अध्यक्ष को भीतर प्रवेश करने से रोक दिया गया। इससे पहले देश के आर्थिक संकट और कोरोना वायरस जनित महामारी से निपटने में सरकार की विफलता के चलते देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए थे।

रविवार देर रात को राष्ट्रपति कैस सईद द्वारा लिए गए निर्णय का प्रदर्शनकारियों ने हॉर्न बजाकर और देश के झंडे लहरा कर स्वागत किया। सईद के आलोचकों ने उन पर सत्ता हथियाने का आरोप लगाया है और अन्य मित्र देशों ने चिंता प्रकट की है कि उत्तरी अफ्रीका के इस नए लोकतंत्र में कहीं फिर से तानाशाही शासन न आ जाए।

ऐसी चिंताओं को बल तब मिला जब पुलिस ने मीडिया चैनल अल जजीरा के कार्यालयों पर छापेमारी कर उसे बंद कर दिया। ट्यूनीशिया में 2011 में अरब क्रांति का आगाज हुआ था और लम्बे समय तक शासन कर रहे नेता को पद से हटा दिया गया था।

इसके बाद आये लोकतंत्र के दौरान भी देश में समृद्धि नहीं रही। महामारी के कारण ट्यूनीशिया की अर्थव्यवस्था लगातार गिर रही है और बेरोजगारी की दर 18 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला