लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामफोसा ने नए ओमीक्रोन स्वरूप पर वैश्विक चिंता बढ़ने के बाद महत्वपूर्ण बैठक बुलाई

By भाषा | Updated: November 27, 2021 18:53 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिस्बर्ग, 27 नवंबर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कोरोना वायरस के नए ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंता के बीच, शनिवार को राष्ट्रीय कोरोना वायरस कमांड काउंसिल (एनसीसीसी) की एक आवश्यक बैठक समय से पहले बुलायी है। इस स्वरूप के अधिक संक्रामक होने की आशंका है।

यह बैठक पहले रविवार को होनी थी। यह बैठक दक्षिण अफ्रीका और पड़ोसी देशों नामीबिया, ज़िम्बाब्वे और बोत्सवाना के साथ-साथ लेसोथो और इस्वातिनी (पूर्व में स्वाज़ीलैंड) से आने-जाने पर ब्रिटेन के बाद कई यूरोपीय देशों द्वारा यात्रा प्रतिबंध लगाए जाने के बीच हो रही है।

प्रतिबंध लगाने वाले नये देशों में मॉरिशस, अमेरिका, इजराइल, श्रीलंका और नीदरलैंड शामिल हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि रामफोसा नए स्वरूप के प्रसार को रोकने के लिए सख्त लॉकडाउन और अन्य उपायों की घोषणा करेंगे।

इस सप्ताह पहली बार दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना वायरस के नये स्वरूप बी.1.1.1.529 को शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा "चिंताजनक स्वरूप" के रूप में नामित किया गया और इसे “ओमीक्रोन” नाम दिया है।

दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार 24 नवंबर को डब्ल्यूएचओ को इसकी जानकारी दी थी और बोत्सवाना, बेल्जियम, हांगकांग और इज़राइल में भी इसकी पहचान की गई है।

अतीत में, दक्षिण अफ्रीका की पांच-स्तरीय लॉकडाउन रणनीति में बदलाव की घोषणा करने के पहले हमेशा एनसीसीसी की बैठक होती थी।

मंत्री मोंडली गुंगुबेले ने एक बयान में कहा, "इस बैठक के नतीजे यह दिशा देंगे कि क्या राष्ट्रपति की समन्वय परिषद के स्तर पर और परामर्श की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें