लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामफोसा ने नए ओमिक्रोन स्वरूप पर वैश्विक चिंता बढ़ने के बाद महत्वपूर्ण बैठक बुलाई

By भाषा | Updated: November 27, 2021 15:49 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिस्बर्ग, 27 नवंबर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कोरोना वायरस के नए ओमिक्रोन स्वरूप को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंता के बीच, शनिवार को राष्ट्रीय कोरोना वायरस कमांड काउंसिल (एनसीसीसी) की एक आवश्यक बैठक समय से पहले बुलायी है। इस स्वरूप के अधिक संक्रामक होने की आशंका है।

यह बैठक पहले रविवार को होनी थी। यह बैठक दक्षिण अफ्रीका और पड़ोसी देशों नामीबिया, ज़िम्बाब्वे और बोत्सवाना के साथ-साथ लेसोथो और इस्वातिनी (पूर्व में स्वाज़ीलैंड) से आने-जाने पर ब्रिटेन के बाद कई यूरोपीय देशों द्वारा यात्रा प्रतिबंध लगाए जाने के बीच हो रही है।

प्रतिबंध लगाने वाले नये देशों में मॉरिशस, अमेरिका, इजराइल, श्रीलंका और नीदरलैंड शामिल हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि रामफोसा नए स्वरूप के प्रसार को रोकने के लिए सख्त लॉकडाउन और अन्य उपायों की घोषणा करेंगे।

इस सप्ताह पहली बार दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना वायरस के नये स्वरूप बी.1.1.1.529 को शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा "चिंताजनक स्वरूप" के रूप में नामित किया गया और इसे “ओमिक्रोन” नाम दिया है।

दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार 24 नवंबर को डब्ल्यूएचओ को इसकी जानकारी दी थी और बोत्सवाना, बेल्जियम, हांगकांग और इज़राइल में भी इसकी पहचान की गई है।

अतीत में, दक्षिण अफ्रीका की पांच-स्तरीय लॉकडाउन रणनीति में बदलाव की घोषणा करने के पहले हमेशा एनसीसीसी की बैठक होती थी।

मंत्री मोंडली गुंगुबेले ने एक बयान में कहा, "इस बैठक के नतीजे यह दिशा देंगे कि क्या राष्ट्रपति की समन्वय परिषद के स्तर पर और परामर्श की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल