लाइव न्यूज़ :

दिग्गज नेता के विवादित बोल- 'जहां की महिलाएं खूबसूरत होंगी, वहां रेप होते रहेंगे'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 2, 2018 12:08 IST

महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार पर कई बार राजनेता विवादित बयान दे चुके हैं।

Open in App

मनीला, 2 सितंबरः फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतर्ते महिलाओं से होने वाले रेप एक विवा‌दित बयान दिया है। उनका कहा है कि जहां कहीं भी खूबसूरत महिलाएं होंगी वहां रेप के मामले सामने आते रहेंगे। वह देश में बढ़ती रेप की घटनाओं के संबंध में एक सवाल का जवाब दे रहे थे। इस बयान के बाद देश में ही नहीं विदेशों से भी सोशल मीडिया के जरिए उनकी जमकर भर्तस्ना शुरू हो गई। इसके बाद उन्होंने मामले में सफाई देते हुए कहा कि यह महज एक मजाक था।

बहरहाल, इससे पहले अपने एक बयान में उन्होंने कहा, 'मेरे अपने शहर में रेप की बहुत सी घटनाएं सामने आती हैं। क्योंकि मेरे शहर की मांदुए यानी कि महिलाएं बेहद खूबसूरत हैं। जब तक इतनी खूबसूरत महिलाएं हमारे देश में हैं, तब हमारे देश में रेप की घटानाएं ऐसे ही बढ़ती रहेंगी।'

इस बयान के बाद फ‌िलीपींस की महिला संगठनों जमकर सभी मोर्चों पर राष्ट्रपति दुतर्ते की अवहेलना शुरू कर दी। इसके बाद देश-विदेश में उनके बयान की इतना भर्तस्ना हुई कि राष्ट्रपति के ऑफिस ने यह बयान जारी किया कि दुतर्ते का बयान एक मजाक मात्र था। इसमें उनकी मंसा किसी तरह की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

उल्लेखनीय है हाल ही में आए आंकड़े में यह बताया गया था फिलीपींस के शहरों में सबसे ज्यादा रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बात पर जब मीडियाकर्मियों ने राष्ट्रपति की टिप्पणी पूछी तो उन्होंने इसे महिलाओं की खूबसूरती पर डाल दिया।

गौरतलब है कि भारत में महिलाओं के साथ होने वाली रेप की घटनाओं को लेकर कई तरह की बयानबाज‌ियां जारी की जाती रही हैं। देश के रक्षामंत्री रह चुके और दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव ने एक बार कहा था कि लड़कों से जवानी में गलतियां हो जाती हैं। जबकि कई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) व दूसरी पार्टियों के नेताओं पर बरबस यह आरोप लगते रहे हैं कि वे कभी लड़कियों को जींस की पैंट ना पहनने तो कभी भारतीय संस्कृति में छोटे कपड़े ना पहनने और पहनने के बाद रेप जैसे मामलों को उकसाने के आरोप लगते रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला