लाइव न्यूज़ :

फलस्तीन के राष्ट्रपति का संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका से हस्तक्षेप का आग्रह

By भाषा | Updated: May 15, 2021 00:59 IST

Open in App

रामल्ला 14 मई (एपी) फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने गाजा पट्टी, वेस्ट बैंक और यरुशलम में जारी हिंसा की निंदा की और इसके लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराते हुए उस पर नृशंस एवं प्रायोजित ढंग से फलस्तीनी नागरिकों की हत्या करने का आरोप लगाया।

फलस्तीन के राष्ट्रपति कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि अब्बास ने इस हिंसा के लिए पूरी तरह से इजराइली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इजराइली सुरक्षाबलों के साथ शुक्रवार को हुई झड़प में कम से कम 10 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गयी।

अब्बास के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है, इससे पहले की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाए।

अब्बास ने साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आर अन्य पक्षों से कहा कि ऐसे समय में सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और प्रभावित क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक शांति स्थापित करने की दिशा में प्रयास करने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल