लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: March 29, 2021 23:33 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 29 मार्च पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और रक्षा मंत्री परवेज खटक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। करीब सप्ताह भर पहले प्रधानमंत्री इमरान खान की जांच रिपोर्ट में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

राष्ट्रपति अल्वी ने सोमवार को ट्वीट किया, ''मैं कोविड-19 संक्रमित हूं। अल्लाह सभी कोविड पीड़ितों पर रहम करे। टीके की पहली खुराक ली थी। हालांकि, दूसरी खुराक के बाद एंटीबॉडी बननी शुरू होती हैं जिसमें एक सप्ताह बाकी था। सावधानी बनाएं रखें।''

71 वर्षीय अल्वी में किस दिन संक्रमण की पुष्टि हुई, इस बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

वहीं, सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल ने ट्वीट करके रक्षा मंत्री परवेज खटक के संक्रमण की चपेट में होने की जानकारी साझा की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें