लाइव न्यूज़ :

मैक्सिको के राष्ट्रपति ने कोविड-19 के टीकों को लेकर अमेरिका पर कसा तंज

By भाषा | Updated: March 15, 2021 09:29 IST

Open in App

मैक्सिको सिटी, 15 मार्च (एपी) मैक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रादोर ने रविवार को अमेरिका सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका ने कोरोना वायरस से टीके देकर मैक्सिको की मदद नहीं की।

लोपेज ओब्रादोर ने टीके देने के लिए भारत, रूस तथा चीन का शुक्रिया अदा किया।

भारत तथा रूस ने मैक्सिको को छोटी संख्या में टीके दिए हैं। वहीं चीन की कम्पनियों ने उसे लाखों टीके देने का वादे किया है।

लोपेज ओब्रादोर ने कहा, ‘‘ मैं उम्मीद करता हूं कि मैं जल्द अमेरिका सरकार का भी शुक्रिया कर पाऊंगा, क्योंकि मुझे यकीन है कि वे जल्द मदद करेंगे, लेकिन अभी तक उन्होंने कोई मदद नहीं की है।’’

मैक्सिको में कोरोना वायरस संक्रमण से करीब 1,95,000 लोगों की मौत हो चुकी है और अभी तक देश में संक्रमण के करीब 22 लाख मामले सामने आए हैं। देश ने कोविड-19 रोधी छह टीकों को मंजूरी दी है और 43.4 लाख लोगों को टीके लग चुके हैं।

व्हाइट हाउस मैक्सिको, कनाडा और यूरोपीय संघ सहित कई अमेरिकी सहयोगियों की टीके की मांग को अस्वीकार कर चुका है। अमेरिका में महीनों से टीके बनाए जाना जारी है लेकिन उनका इस्तेमाल केवल देश के नागरिकों के लिए किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात