लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें कोविड-19 रोधी टीके की जरूरत नहीं

By भाषा | Updated: April 5, 2021 21:52 IST

Open in App

मेक्सिको सिटी, पांच अप्रैल (एपी) मेक्सिको के राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा कि उन्हें कोविड-19 रोधी टीका नहीं दिया जाएगा क्योंकि उनके डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि जनवरी में संक्रमित होने के बाद से उनके शरीर में एंटीबॉडी का स्तर अब भी बहुत ज्यादा है।

राष्ट्रपति आंद्रेज मैनुएल लोपेज ओबराडोर ने कहा, “मेरे शरीर में पर्याप्त मात्रा में एंटीबॉडी है और अभी मेरे लिये टीके की खुराक लेना बहुत जरूरी नहीं है।”

राष्ट्रपति ने कई बार कहा है कि टीका लगवाने के लिए वह अपनी बारी का इंतजार करेंगे।

पिछले साल मार्च में लोपेज ओबराडोर ने कहा था कि मेक्सिको सिटी में 60 वर्ष की आयु से अधिक के लोगों को जब टीके की पहली खुराक दी जा चुकी होगी, तब वह टीका लगवाएंगे।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि उन्हें टीके की जरूरत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब