लाइव न्यूज़ :

जर्मनी के राष्ट्रपति ने एस्ट्राजेनेका का टीका लगवाया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 17:17 IST

Open in App

बर्लिन, एक अप्रैल (एपी) जर्मनी के राष्ट्रपति ने एस्ट्राजेनेका का टीका लगवाया है। देश में 60 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए इसके प्रयोग पर रोक लगाने के बाद यह टीके में विश्वास जताने का प्रतीक है।

राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टेनमियर (65) ने बृहस्पतिवार को बर्लिन के एक अस्पताल में टीका लगवाया।

जर्मनी की स्वतंत्र टीका समिति ने मंगलवार को कहा कि एस्ट्राजेनेका टीके को 60 वर्ष से कम उम्र के लोगों को नियमित रूप से नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि टीकाकरण के कुछ दिनों बाद असामान्य रूप से रक्त का थक्का जमने के कई मामले सामने आए।

जर्मनी की सरकार ने अनुशंसाओं का पालन किया और कहा कि टीका 60 वर्ष एवं अधिक उम्र के लोगों को प्राथमिकता के साथ लगाया जाएगा। इसके बाद बर्लिन सहित कुछ क्षेत्रों में 60 से 70 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण की शुरुआत की गई।

चांसलर एजेंला मर्केल (66) ने इस हफ्ते कहा कि वह एस्ट्राजेनेका टीका लेने के लिए तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब