लाइव न्यूज़ :

चीन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने प्रिंस फिलिप के निधन पर महारानी को भेजा शोक संदेश

By भाषा | Updated: April 10, 2021 19:20 IST

Open in App

बीजिंग, 10 अप्रैल (एपी) चीन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप के निधन पर दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार और महारानी के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन ने फिलिप के निधन पर दुख प्रकट करते हुए एलिजाबेथ द्वितीय को भेजे शोक संदेश में ‘संवेदनाएं’ प्रकट की हैं।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन ने भी फिलिप के निधन पर शोक प्रकट किया। गौरतलब है कि ब्रिटेन की महारानी (94) की ओर से जारी एक बयान में राजमहल ने कहा कि फिलिप (99) का शुक्रवार सुबह विंडसर कैसल में निधन हो गया।

मून ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि 1999 में एलिजाबेथ द्वितीय के साथ फिलिप की दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन के बीच दोस्ताना संबंध बनाने में उनके (फिलिप) योगदान को दक्षिण कोरिया के लोग ‘हमेशा याद’ रखेंगे।

उन्होंने कहा, ‘’ मैं शोक संतप्त परिवार और ब्रिटेन की जनता के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए उनके दुख को साझा करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला