लाइव न्यूज़ :

चाड के राष्ट्रपति युद्ध क्षेत्र में मारे गए : सेना

By भाषा | Updated: April 20, 2021 18:57 IST

Open in App

एनजमीना, 20 अप्रैल (एपी) चाड के राष्ट्रपति इदरिस डेबी इतनो विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में मंगलवार को युद्ध के मैदान में मारे गए। वह तीन दशकों से अधिक समय से मध्य अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति थे।

सेना ने राष्ट्रीय टेलीविजन और रेडियो पर यह घोषणा की।

सेना ने बताया कि डेबी के 37 वर्षीय पुत्र महामत इदरिस डेबी इतनो 18 महीने के संक्रमणकालीन परिषद का नेतृत्व करेंगे। साथ ही सेना ने शाम छह बजे से रात्रि कर्फ्यू लगाने की भी घोषणा की।

यह जानकारी चुनाव अधिकारियों द्वारा 11 अप्रैल को हुए राष्ट्रपति चुनाव में डेबी को विजेता घोषित किये जाने के कुछ ही घंटे बाद आई है। इस चुनाव में जीत से छह और वर्षों के कार्यकाल के लिये सत्ता में डेबी के बने रहने का मार्ग प्रशस्त हो गया था।

डेबी की किन परिस्थितियों में मौत हुई उसकी फिलहाल स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि घटनास्थल सुदूर क्षेत्र में स्थित है।

अभी यह भी ज्ञात नहीं है कि राष्ट्रपति उत्तरी चाड में अग्रिम क्षेत्र में क्यों गए या उनके शासन का विरोध कर रहे विद्रोहियों के साथ संघर्ष में उन्होंने क्यों हिस्सा लिया।

सेना के पूर्व कमांडर-इन-चीफ डेबी 1990 में सत्ता में आए जब विद्रोही बलों ने तत्कालीन राष्ट्रपति हिसेन हबरे को पद से हटा दिया। बाद में उन्हें सेनेगल में अंतरराष्ट्रीय अधिकरण ने मानवाधिकारों के उल्लंघन का दोषी ठहराया था।

इन वर्षों में डेबी ने कई सशस्त्र विद्रोह का सामना किया लेकिन उससे पार पाकर सत्ता में बने रहे। उनके खिलाफ इस नयी बगावत का नेतृत्व खुद को ‘फ्रंट फॉर चेंज’ और ‘कॉन्कॉर्ड इन चाड’ बताने वाला समूह कर रहा है।

ऐसा समझा जाता है कि विद्रोही हथियारबंद थे और उन्हें पड़ोसी लीबिया में प्रशिक्षण मिला था। उसके बाद वे 11 अप्रैल को उत्तरी चाड में घुसे।

डेबी अफ्रीका में इस्लामी चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस के बड़े सहयोगी थे।

डेबी के पुत्र महामत उस प्रयास में हिस्सा लेने वाले चाड के बल के शीर्ष कमांडर रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला