लाइव न्यूज़ :

ब्राजील के राष्ट्रपति ने बाइडन को अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

By भाषा | Updated: December 16, 2020 08:27 IST

Open in App

रियो डी जिनेरियो, 16 दिसंबर (एपी) ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन को अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने पर बधाई दी है।

बाइडन ने अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हराकर यह चुनाव जीता है।

बोलसोनारो ने समाचार चैनल ‘बैंड’ को दिए साक्षात्कार के दौरान चुनाव में धोखाधड़ी होने संबंधी ट्रंप के आरोपों का जिक्र करते हुए मंगलवार को कहा, ‘‘निर्वाचक मंडल ने बाइडन की जीत की पुष्टि कर दी है, तो अब हम यह चर्चा नहीं करेंगे कि चुनाव सुचारू रूप से हुए या नहीं।’’

बोलसोनारो ने कहा, ‘‘मैं नई सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार रहूंगा और ब्राजील एवं अमेरिका के बीच मजबूत संबंध बनाए रखने के लिए काम करूंगा।’’

बोलसोनारो को ट्रंप का निकट सहयोगी माना जाता है और वह ट्रंप का भाषण देखते हुए अपनी तस्वीरें अक्सर पोस्ट करते रहते हैं।

बोलसोनारो ने पिछले महीने कहा था कि वह बाइडन की जीत को फिलहाल मान्यता नहीं देंगे। उन्होंने अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया में धोखाधड़ी होने का दावा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा